Eid-ul-Fitr 2024: ईद पर दिखना चाहती हैं चांद का टुकड़ा तो इन मेकअप लुक्स से निखारे अपनी खूबसूरती

महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

Eid-ul-Fitr 2024: ईद पर दिखना चाहती हैं चांद का टुकड़ा तो इन मेकअप लुक्स से निखारे अपनी खूबसूरती

Gauri Manjeet Singh 11-04-2024 10:47:24

रमजान के पाक महीने के आखिरी दिन के साथ ही देशभर में ईद का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन इस्लाम समुदाय के लिए बेहद खास होता है। ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद इस्लामिक कैलंडर के मुताबिक, 10वें शव्वाल की पहली तारीख और रमजान की आखिरी तारीख को चांद दिखने के बाद मनाई जाती है। 

इस साल यह किस दिन मनाई जाएगी, यह निर्भर करता है कि चांद का दीदार कब होगा। चांद दिखने के बाद ही यह तय होगा कि 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी या फिर 11 अप्रैल को। ईद-उल-फितर के खास मौके पर आप अपना मेकअप भी कुछ खास कर सकती हैं। आपके ईद लुक को स्पेशल बनाने के लिए हम इस आर्टिकल में कुछ Eid Makeup Ideas बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी और आपसे लोगों की नजरें नहीं हटेंगी। 

नेचुरल ग्लैम 
ईद के मौके पर अगर आप कुछ सिम्पल करना चाहती हैं, तो आपके लिए नेचुरल ग्लैम लुक परफेक्ट है। यह काफी नेचुरल लुक देता है। इसके लिए आप फाउंडेशन के बदले स्किन टिंट का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपकी स्किन काफी बेहतर लगेगी।
साथ ही, ब्राउन आइशैडो, लाइट पिंक ब्लश और न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। 

ग्रीन विंग 
ईद के मौके पर अगर आप कुछ रंगीन करना चाहती हैं, तो आपको ग्रीन आईशौडो ट्राई करना चाहिए। ग्रीन आइशैडो को आप अपने अपर लिड्स पर लगा सकती हैं और साथ में शिमरी ग्रीन रंग के आईशैडो से लिड के बीच में लगा सकती हैं। इसके अलावा, आप ग्रीन आईशैडो से विंग्ड आईलाइनर लगा सकती हैं और आंखों को अंदर के कॉर्नर पर गोल्डन आईशैडो लगा सकते हैं। इसके साथ न्यूड लिपस्टिक और पीच ब्लश काफी जचेगा। 

सॉफ्ट स्मोकी आई 
इस लुक के लिए ब्लैक आईशैडो का इस्तेमाल करें और उसे स्मज करके सॉफ्ट स्मोकी आई मेकअप करें। इस लुक के साथ न्यूड लिपस्टिक या लाइट पिंक रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। 

शिमरी गोल्ड 
ईद के मौके पर क्यों न आप भी अपने लुक पर चांद लगाएं? इस लुक के लिए गोल्डन आई शैडो का इस्तेमाल करें और साथ ही अपने चेहते के हाई प्वॉइन्ट्स पर हाईलाइटर का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक में आप पिंक या रेड कलर चुन सकते हैं। ये दोनों ही रंग इस मेकअप लुक को निखारने में मदद करेंगे।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :